राष्ट्रीय युवा दिवस
विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने युवाओं को नई दुनिया बनाने को प्रेरित किया है। ऐसी दुनिया जिसमें सभी एक समान हों। यह बात प्रति कुलपति डाॅ. फारूक अली ने कही। वे शनिवार को विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित समारोह में उद्घाटनकर्ता के रूप में बोल रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन समिधा ग्रुप द्वारा किया गया था। प्रति कुलपति ने कहा कि विवेकानंद का संदेश है कि हम सबों को समान

मानें। देश-दुनिया के सभी लोगों को एक मानें। सबों को अपना भाई-बहन मानें। सभी धर्मों का सम्मान करें।